पिछड़ों के आरक्षण के नाम पर झूठी राजनीति करते हैं हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

0

बड़कागाँव में 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

दलालों, भ्रष्टाचारों व बिचौलियों के इशारे पर चल रही है हेमंत सरकार

 RANCHI: संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत बड़कागाँव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के 23 वर्षों के इतिहास में जब जब भाजपा की सरकार बनी प्रदेश में विकास के कार्य हुए और कांग्रेस जेएमएम की सरकार में लूट खसोट, भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पौने चार साल के हेमंत सरकार में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई। प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है।

उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केश करने में व्यस्त हैं। जबकि भाजपा की सरकार में अपराधी थर थर काँपती थी।

उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड अपराध मुक्त नहीं होगा तब तक उद्योग धंधे नहीं लग सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में बालू पर पकड़ नहीं रहा है किंतु हेमंत सोरेन ने बालू घाटों को दिल्ली और मुंबई के पैसे वालों के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों के लिये राशन भेजते हैं उसकी भी कालाबाज़ारी होती है।

श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत की नारा देने वाले आज ED के डर से भाग रहे हैं। हिम्मत है तो ED के सवालों का मुख्यमंत्री को सामना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डर से लाखों के महँगे वकील का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदल बदल कर ज़मीन लेने वाले सोरेन परिवार ने कई गड़बडी किया है, इनके पास बेनामी संपत्ति है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अस्पतालों में और सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में पद ख़ाली पड़ा है।

बेरोजगारों को रोज़गार देकर इन पदों को भरा जा सकता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों की चिंता करते हैं किंतु हेमंत सरकार दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों की चिंता करते हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा की सरकार बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत साईरन पिछड़ों के नाम पर झूठी राजनीति करते हैं। पंचायत चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को नज़र अन्दाज़ कर चुनाव कराया। कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रिपल टेस्ट अब तक नहीं कराया जा सका है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने कोर्ट में पिछड़ा आयोग बनाकर ट्रिपल टेस्ट करवाने की बात कहा था जो अब तक अधूरा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत कि मंशा साफ़ नहीं है। आरक्षण के नाम पर झूठी राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को उनका हक़ सिर्फ़ भाजपा देगी।

उन्होंने 2024 में नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

संकल्प यात्रा के जनसभा में स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, हज़ारीबाग़ विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *