लोकसभा से प्रत्याशियों के चुनाव में मूलवासी युवा चेहरा महिला एवं अनुभवी वरीष्ठ कांग्रेसजनों को भी ध्यान में रखा जाएगा: मीर

0

RANCHI: रांची लोकसभा समन्वय समिति की एकदिवसीय बैठक झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद में की गरिमामयी उपस्थिति में फेलिसिटी बैंक्विट बड़ा घाघरा डोरंडा रांची में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ का प्रबंधन हर हाल में मजबूत होना चाहिए और उन्होंने प्रदेश प्रभारी को अवगत कराये कि कार्यकर्ता को उचित मान सम्मान मिले।

ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहें और जोश के साथ चुनाव समर के लिए कमर कस लें।

सभा का संचालन रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने किया बैठक को विषय प्रवेश प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो जी ने कराया।

बैठक में रांची लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष तथा काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने वोट का प्रतिशत पर ध्यान दिलाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और बताया कि जहां भाजपा को सिर्फ 38 प्रतिशत वोट मिले हैं वहीं इंडिया गठबंधन को 62 प्रतिशत वोट मिले हैं प्रभारी महोदय ने आश्वस्त किया है कि लोकसभा से प्रत्याशियों के चुनाव में मूलवासी युवा चेहरा महिला एवं अनुभवी वरीष्ठ कांग्रेसजनों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

मीर साहब ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर आप ठान ले तो भाजपा को उखाड़ फेंकेगें क्योंकि आप उनसे कहीं ज्यादा मजबूत हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पार्टी जिस किसी को उम्मीदवार बनाती है। जीत दिलाने के लिए मैं अपनी भूमिका निभाउंगा।

प्रदेश कर्याकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी होने के साथ-साथ जल-जंगल और जमीन को अडानी के हाथों में सौपने की तैयारी में है साथ ही भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आहवान किया।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा पुरे झारखण्ड की दिशा और दशा तय करती है।

मौके पर उपस्थित खिजरी के लोक प्रिय विधायक राजेश कच्छप जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देख में सुई से लेकर जहाज बानाने के काम किया जिसे आज भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है।

सरायकेला खरसांवा के जिलाध्यक्ष श्री अंबुज कुमार ने विश्वास दिलाया कि हमारे क्षेत्र से लोकसभा का वोट प्रतिशत सबसे अधिक होगा, सरायकेला खरसांवा प्रभारी संजीव श्रीवास्तव जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग्य उम्मिदवार को पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो निश्चिित परिणाम अच्छे होगें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्री अनादि ब्रह्म, ,रमा खलखो रांची नगर
अध्यक्ष श्री कुमार राजा,

सुंदरी तिर्की, नगर की महिला अध्यक्ष नीतू देवी, सुंदरी तिर्की ,शिवटहल नायक, ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ,सतीश पॉल मुजनी, मानस सिन्हा, मदन मोहन शमार्, संजय पांडे सोनल शांति,

लाल प्रेम प्रकाश शाहदेव, चंचल चटर्जी , अजय नाथ शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, आभा सिन्हा , महेन्द्र मिश्रा ,

अभिलाष साहू, शशि भूषण राय, सुरेश बैठा ,पप्पू अजहर, ,बेलस तिर्की, मेरी तिर्की , मदन महतो,

रियाज अंसारी , दिनेश साहू, रमाकांत आनंद ,रीता चौधरी , दुर्याेधन गोप, अनूप केसरी, सुनील सिंह, सुनील सहाय ,इंद्रातुरी ,निरंजन शर्मा ,दीपक ओझा, सलीम खान ,

अजय साहू,साथ ही प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल उरांव, बलराम साहु, साबीर अंसारी, संजर खान, तुलसी खेरवार, राजकिशोर  सिह मुण्डा, कुशल उरांव, कार्ति चंन्द्र महतो,

अजगुत मंहतो, त्रिलोचन महतो, सहाबीर लोहरा, एतवा उरांव, चंदन बैठा, महताब आलम, रीता चौधरी, विजय टोप्पो, ,उपस्थित रहे

उक्त जानकारी रांची जिला, ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की महासचिव सह सोशल मीडिया कोर्डिनेटर एवं सोशल मीडिया कोर्डिनेटर, जगदीश चंद्र महतो ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *