पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने झारखंड आईएमए और झासा से रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की

0

RANCHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने झारखंड आईएमए और झासा से रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की है।

उन्होने कहा कि यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए राची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय चुनाव मैदान में हैं।

सुश्री यशस्विनी सहाय एक अधिवक्ता एवं सोशल एक्टिविस्ट के रूप में कार्यरत रही है।

उन्होंने राजनीति के क्षेत्र से भी जुड़कर जन सेवा का निर्णय लिया है।

यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं झारखंड हेल्थ सर्विसेज (झासा) की राज्य इकाई की लोकसभा चुनाव के मद्‌देजर बैठक हुई।

बैठक में विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई और मेनिफेस्टो भी तैयार किया गया है।

एसोसिएशन द्वारा 15 बिंदुओं पर घोषणा पत्र जारी किया जाना जनोपयोगी व सराहनीय है।

सुबोध कांत  सहाय ने कहा कि संगठन को आश्वस्त करता हू कि यदि सुश्री यशस्विनी सहाय रांची संसदीय सीट से चुनाव जीतती है।

तो चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

वर्षों से लंबित चिकित्सकों की प्रोन्नति, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी, चिकित्सा पेशे को कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट से मुक्त करने, 50 बेड तक के छोटे और मध्यम स्तर के अस्पताल एवं क्लिनिक को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 से मुक्त कराने,

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज के दर को संतुलित करने आदि मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

सुबोध कांत सहाय  ने सभी चिकित्सको से निवेदन किया है कि जनहित, राष्ट्र‌हित, समाज हित में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय को समर्थन दिया जाय।

ताकि रांची संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सपना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *