जेईई मेन में जेवीएम श्यामली के प्रियांश प्रांजल बने स्टेट टॉपर

0

प्रवीण उपाध्याय

RANCHI: सफलता की मंजिल उन्ही को नसीब होती है, जो सपनों को साकार करने की हौसला रखते है।

ऐसे ही जज्बे और प्रतिभा के बल पर राजधानी के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की हैं।
जेईई (मेन) 2024 (फाइनल) परीक्षा में प्रियांश प्रांजल बने स्टेट टॉपर
सफलता के पीछे कड़ी मेहनत- आत्मविश्वास को बताया।
रांची के रहने वाले प्रियांश प्रांजल को जेईई मेन की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनने का सौभाग्य हासिल हुआ है।

उन्होने जॉइंट इंटेंस एग्जाम अप्रैल 2024 की परीक्षा परिणाम में 100 पर्सेंटाइल लाकर स्टेट टॉपर बने।

अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास, माता-पिता का आशीर्वाद व गुरु की कृपा बताते है।

प्रियांश प्रांजल जेईई को अपना लक्ष्य मानकर प्रति दिन 10-12 घंटे की पढ़ाई किया।

जेईई मेन परीक्षा में उन्हेें आल इंडिया 30वां रैंक मिला है।

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन: तमन्ना कुमारी को 99.9822380 परसेंटाइल

डीपीएस रांची की तमन्ना कुमारी जेईई (मेन) की फाइनल परीक्षा में 99.9822380 परसेंटाइल मिला।

वहीं, 19 छात्रों ने 99 परसेंटाइल प्राप्त किया है।

जबकि, 63 से अधिक छात्रों ने 95 एवं 200 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल हासिल किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्राचार्य डॉ. राम सिंह अत्यंत हर्षित दिखे।

उन्होंने छात्रों के साथ इस बेशकीमती पल को साझा किया और विद्यार्थियो के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी।

उन्होंने जेईई एडवांस में सफलता के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी।

 

जेईई (मेन) 2024 (फाइनल) में डीपीएस रांची के टॉप टेन
प्रियदर्शी शेखर 99.9422564,सौरव राज 99.8105483,श्रेयश संजय 99.8081085,मुदिता रॉय 99.7808950,आदित्य कुमार सिंह 99.7296659, रूहान श्रीवास्तव 99.7104329, कुमार सक्शम99.6880706,हर्षल राज 99.6334005 ण्वं अशहद हुसैन99.5859504 को परसेंटाइल मिला।

जॉइंट इंटेंस एग्जाम अप्रैल 2024 की परीक्षा परिणाम में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के प्रियांश प्रांजल ने 100 पर्सेंटाइल लाकर स्टेट टॉपर बने।

इनका आल इंडिया रैंक 30वां है। वहीं, 25 से अधिक छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल और 125 से अधिक छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किया है। स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने सफल छात्रों को बधाई दी। उन्हीेंने छात्रों की मेहनत और लगन को सही समिश्रण बताया।
जेईई (मेन) 2024 (फाइनल) में जेवीएम श्यामली के टॉप टेन
सौरभ कुमार (99.98 पर्सेंटाइल), शौर्य कुमार (99.70 पर्सेंटाइल), नेहल अग्रवाल (99.53 पर्सेंटाइल), अर्णव दत्ता (99.52 पर्सेंटाइल),

तानिष तन्मय (99.48 पर्सेंटाइल), ओमकार सिंह (99.44 पर्सेंटाइल), हर्षित कुमार (99.30 पर्सेंटाइल), अक्षय आंनद (99.29 पर्सेंटाइल), राज आर्यन (99.18 पर्सेंटाइल) एवं अनिकेत सेन गुप्ता (98.20 पर्सेंटाइल) हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *