भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान की बैठक संपन्न

0

RANCHI: सामाजिक संपर्क अभियान रांची लोकसभा की एक बैठक प्रधान कार्यालय में रांची लोकसभा संयोजक प्रेम मित्तल की अध्यक्षता मे हुई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक राकेश भास्कर रांची लोकसभा के प्रभारी संजीव विजय वर्गीय सहसंयोजक, उमेश रंजन साहू, शोभा यादव  दिलीप सोनी  जिला सह संयोजक बजरंग वर्मा,  बसंत मित्तल एवं सभी विधानसभा के संयोजक सहसंयोजक मुख्य रूप उपस्थित थे।

बैठक का संचालन बजरंग वर्मा ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राकेश भास्कर ने कहा कि भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग है।

हमें रांची लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी जातियों के प्रमुख लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करना है।

एवं मोदी जी की नीतियों एवं गारंटी से अवगत कराना है इसके लिए मोहल्ले प्रखंडों में घूम-घूम कर सामाजिक धार्मिक लोगों से मिलना है और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करना है।

संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सामाजिक संपर्क अभियान विभाग भाजपा को झारखंड के सभी 14 सीटों में जीत दिलाने का काम करेगी इसके लिए दिन रात मेहनत करके सभी जातियों से संपर्क करना होगा।

सामाजिक संपर्क विभाग के रांची जिला संयोजक प्रिया मित्तल ने सभी संयोजक सहसंयोजकों से आह्वान किया है कि भाजपा ने आप लोगों के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी दी है हमें रांची में 5 लाख अधिक मतों से चुनाव जीतना है।

बैठक में संजय जयसवाल रमेश सिंह जयप्रकाश भल्ला राधेश्याम केसरी केसरी एवं सभी विधानसभा के संयोजक सहसंयोजक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *