रिद्धिमा के शतक से जीती रांची

0

RANCHI:  पाकुड़ मे खेले जा रहे जेएससीए विमेंस अंडर 15 के मुकाबले मे आज रांची ने कोडरमा को 278 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 20 ओवरों मे 286 रन बनाए
रिद्धिमा गौतम ने 132 रागिनी 62 गुरलीन ने 23 रन की पारी खेली।

सुमन को 1 विकेट प्राप्त हुआ।
जवाब मे कोडरमा की पूरी टीम 6.3 ओवर मे मात्र 8 पर ढेर हो गई।

शानवी ने 7 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किया
मैन ऑफ द मैच रिद्धिमा को चुना गया।

 

राँची जिला वुशु प्रतियोगिता का आयोजन कल
RANCHI : राँची जिला वुशु प्रतियोगिता का आयोजन कल 5 मई 2024 को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम के वुशु हॉल में किया जायेगा।

इस 20 वी वुशु प्रतियोगिता में राँची जिले के विभिन्न स्कूलों और कलबों के खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए राँची जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होंगी और इसका समापन अपराह्न 4 बजे होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *