रांची जिला सीनियर वुशू प्रतियोगिता सम्पन

0

RANCHI : आज यहाँ 20 वीं रांची जिला वुशू प्रतियोगिता मोराबादी स्थित वुशू हॉल में सम्पन्न हो गयी।

सीनियर वर्ग के लिए आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरे जिला से लगभग 100 सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें अलग अलग भार वर्ग के लिए प्रतियोगिता कराया गया।
इस प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि आर ई ओ के सुबोध कुमार यादव सहित झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश गुप्ता आदि थे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक गोप, सुशील कच्छप, रत्नेश गुप्ता, वाहिद अली, कार्तिक राम, और बिमला टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी निम्नवत रहें :-
महिला वर्ग
पूर्णिमा लिंडा
सोनाली कुमारी
लक्ष्मी कुमारी
सोनी मिंज
गंगा
सबिता कुमारी
ज्योति कुमारी
वर्षा रानी

पुरुष वर्ग
बासुदेव टोप्पो
निशांत तिर्की
जीतेन्द्र महतो
फनी भूषण बेदिया
प्रशांत गोराई
कमल नयन
आकाश उरांव
मनीष मुंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *