सभी को मिल कर स्वच्छता के इस जन आंदोलन का हिस्सा बनना होगाः प्रशासक

0

रांची नगर निगम द्वारा “सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह” का आयोजन

RANCHI: स्वच्छ भारत मिशन” अंतर्गत आयोजित “स्वच्छता ही सेवा”  कार्यक्रम, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर 2023 से “इंडियन स्वच्छता लीग 2.0” से की गई थी।

उसका समापन 02 अक्टूबर 2023 को ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाते हुए किया गया।

इस पूरे स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जलाशयों, पय॔टन स्थलो, सड़को, नालियों एवं अन्य स्थलों की साफ-सफाई, जन भागीदारी, civil societies एवं रांची नगर निगम के संयुक्त प्रयास से की गई। इस कड़ी में  18.09.2023 से 25.09.2023 तक सभी वार्डों में “सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर” का भी आयोजन किया गया।

जिसमे सफ़ाई मित्रों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया एवं 1 अक्टूबर 2023 को रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 160 स्थलों पर सफाई श्रमदान से संबंधित कार्य किया गया, जिसमें सभी आम नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

 

2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर “सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह” का आयोजन रांची नगर निगम कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छता से जुड़े कर्मियों, सिविल सोसाइटीज के प्रतिनिधि एवं पद्मश्री श्री मुकुंद नायक जी को इस पूरे कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देने हेतु सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक अमीत कुमार, भा०प्र०से० के द्वारा की गई।

मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है, लेकिन यह अंत नहीं है, बल्कि आने वाले समय में हम और भी बेहतर स्वच्छता रखने का प्रण ले तथा रांची नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

शहर को सुंदर केवल नगर निगम के कर्मचारी नहीं कर सकते हैं, इसे सुंदर बनाने की जिम्मेदारी शहर के हर एक नागरिक की है।

जब शहर के सारे नागरिक मिलकर शहर को सुंदर बनाने में अपनी भागीदार निभाएंगे तभी ही हमारी रांची रमणीक बनेगी। स्वच्छता को हमें हमारे जीवन, व्यवहार और दिनचर्या का अंग बनाना होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा कूड़ा मुक्त शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों के बीच जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से सम्बन्धित मसलों के व्यापक समाधान के लिए अब भी बहुत-कुछ किया जाना बाकी है। इसके लिए सभी को अपने घरों/प्रतिष्ठानों/ऑफिस इत्यादि में स्त्रोत पृथक्करण को बढ़ावा देते हुए अपने जीवनशैली में प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

मौके पर उन्होंने सभी से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने और निगम के कूड़ा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की।

 

उक्त कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर, रांची नगर निगम,पद्मश्री मुकुंद नायक जी, अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के अंत में रांची नगर निगम द्वारा “पीएम स्वनिधि योजना” के तहत लाभुकों को प्रमाण पत्र एवं उससे संबंधित कार्ड भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *