जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची के रुप में प्रदीप भगत ने दिया योगदान

0

निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी  अल्बर्ट बिलुंग ने सौंपा कार्यभार, दी शुभकामनाएं

RANCHI: प्रदीप भगत ने आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची के रुप में योगदान दिया। निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

पदभार सौंपने के पश्चात  अल्बर्ट बिलुंग ने  प्रदीप भगत को शुभकामनाएं दीं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा कि विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का बेहतर प्रयास होगा।

प्रदीप भगत सरायकेला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *