हरभजन सिंह और बिपिन कुमार सिंह होंगे 37 वे राष्ट्रीय खेल के डिप्युटी सी डी एम

0

:RANCHI: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने आज गोवा में आयोजित किये जाने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए अपने डिप्युटी सी डी एम की घोषणा कर दी।

आज यहां इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय पदाधिकारी सह ओलंपियन  हरभजन सिंह और कब्बडी एसोसिएशन के सचिव  बिपिन कुमार सिंह झारखंड दल के डिप्युटी सी डी एम बनाये गए है।

 

उन्होंने बताया कि ये गेम्स गोवा के विभिन्न जगहों पर  25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित होंगे।

ज्ञातव्य है कि शिवेंद्र नाथ दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड दल के सी डी एम नियुक्त किये जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *