आईएमए भवन में श्रद्धा और आस्था से चित्रगुप्त पूजा संपन्न, विसर्जन में जुटे श्रद्धालु

0

RANCHI: श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को करमटोली स्थित आईएमए भवन में भव्य श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न हो गया।

आज विधि विधान से बाद आरती, हवन एवम प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर भजन भी प्रस्तुत किये गये।

उसके बाद पूरी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ एक शोभा यात्रा आई एम ए भवन से निकाला गया जो मोरहाबादी के दिव्यायन तालाब पहुँचा जहाँ शाम 4.30 बजे झारखण्ड के सभी लोगों के विकास की कामना के साथ कायस्थ समुदाय के श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

जिनमें मुख्य रूप से संरक्षक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, अध्यक्ष सुनील किशोर सिन्हा के अलावे लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा सुभाष कुमार,

श्रीमती लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सहाय, संजीव सिन्हा, प्रभात सहाय, अनुनय शंकर, ब्रजेश प्रसाद, संजय किशोर प्रसाद, रमेश प्रसाद, संतोष दीपक, सूर्य विकाश आदि मुख्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *