अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
ताउलु में पदक विजेताओं की घोषणा
RANCHI: ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, होटवार में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुशु स्टेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
सांदा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया। वहीं ताउलु स्पर्धा में विभिन्न ग्रुपों के पदक विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
आज इस अवसर पर श्री बादल राज, जिला शिक्षा अधीछक अभय सिंह, प्रिंसिपल आर्मी पब्लिक स्कुल, विभूति भूषण, प्रियदर्शी अमर, चंचल भट्टाचार्य, शैलेन्द्र दुबे, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, दिनेश यादव, दीपक गोप, दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को पदक और गिफ्ट भी दिया गया।
ताउलु की सब-जूनियर स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए
सब-जूनियर छानक्वान ग्रुप-C
– स्वर्ण पदक – हेमा कुमारी
– रजत पदक – शानवी केशरी
– कांस्य पदक – सौम्या कुमारी एवं माहि सिंह
सब-जूनियर नानक्वान ग्रुप-C
– स्वर्ण पदक – ललिता कुमारी
– रजत पदक – अदिति आनंद
– कांस्य पदक – अनिका तिवारी एवं सन्वी कुमारी
सब-जूनियर छानक्वान ग्रुप-B
– स्वर्ण पदक – प्राची कुमारी
– रजत पदक – शिवांगी सिंह
– कांस्य पदक – सायेशा सिंह एवं आराध्या सिंह
सब-जूनियर नानक्वान ग्रुप-B
– स्वर्ण पदक – विद्या चौहान
– रजत पदक – काव्या
– कांस्य पदक – रिया तिर्की एवं पूर्वी किसपोट्टा
इस प्रकार ताउलु की चार स्पर्धाओं में कुल 16 पदक खिलाड़ियों के बीच वितरित किए गए, जिनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
सांदा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया।
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी दीपक गोप एवं रत्नेश कुमार के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारियों की टीम द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का समापन सह पदक वितरण समारोह कल अपराह्न 2 बजे आयोजित किया जाएगा।
