August 19, 2026

रिम्स के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या के.एल. ने दिया योगदान

0
IMG-20260818-WA0019

RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या के.एल. ने आज अपने पद पर योगदान दिया।

डॉ. विद्या के.एल. ने Geriatric Psychiatry में DM की विशेषज्ञता प्राप्त की है।

मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने डॉ. विद्या के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें प्रसन्नता है कि डॉ. विद्या के.एल. ने आज मनोरोग विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया है।

वे Geriatric Psychiatry में DM हैं। विभाग द्वारा शीघ्र ही Geriatric Psychiatry के लिए एक विशेष OPD शुरू करने की योजना है।”

डॉ. विद्या के.एल. के योगदान से रिम्स में वृद्धजनों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सेवाओं को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

प्रस्तावित विशेष OPD के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार की समर्पित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

रिम्स प्रबंधन ने डॉ. विद्या के.एल. का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…