मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित
RANCHI : बीसीआई प्लैटिनम रांची के पावर वन टू वन कार्यक्रम के तहत रविवार को अशोक नगर स्थित मंगलम ऑप्टिकल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की मेजबानी मंगलम ऑप्टिकल के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सनग्लास, चश्मों की विभिन्न श्रेणियों, उनकी गुणवत्ता तथा आंखों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने चश्मों की गुणवत्ता, देखभाल और उपयोग से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि पावर वन टू वन कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाकर व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय का रेफरल दें और सहयोग की भावना से कार्य करें, क्योंकि आपसी सहयोग से ही कारोबार का विस्तार संभव है।
कार्यक्रम के अंत में राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बीसीआई के निदेशक धीरज ग्रोवर, रमेश कुमार, अजय कुमार, बीसीआई प्लैटिनम के अध्यक्ष सुनील कालरा, सचिव सुबोध कुमार वर्मा,
उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या, सरिता अग्रवाल, संजय साहू, डॉ. अनामिका, डॉ. निमिषा, अनुराधा चौधरी, शालेंदु कुमारी, नारायण अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
