झारखंड के रवि केसरी बने भारतीय खेल प्राधिकरण में कोच
RANCHI: भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) द्वारा प्रतिनियुक्ति के आधार पर कोच पद के लिए जारी साक्षात्कार परिणाम में झारखंड के रवि केसरी का चयन बैडमिंटन कोच के पद पर हुआ है।
यह चयन राज्य के लिए गर्व की बात है, क्योंकि रवि केसरी ने कुल 20 चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह बनाई है।
जारी आदेश के अनुसार, यह साक्षात्कार 24 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया था।
गौरतलब है कि इस चयन सूची में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल हैं, जिसमें बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक्स,
हैंडबॉल, हॉकी, जूडो और कुश्ती जैसी विधाओं के कुल 20 उम्मीदवार शामिल हैं।
रवि केसरी का चयन झारखंड के खेल जगत के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो राज्य में बैडमिंटन प्रशिक्षण को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
