100 डेज टीबी कैंपेन के तहत वृद्धाश्रम बरियातू में 55 लोगों का किया गया टीबी स्क्रीनिंग
कुल दो TB SUSPECT चिन्हित,एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया
RANCHI: 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत वृद्धाश्रम आश्रम बरियातू में सिविल सर्जन रांची के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में कुल 55 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया।
जिसमें इन सभी लोगों का एक्स-रे किया गया।जिसमें कुल 02 TB SUSPECT चिन्हित किया गया।
जिनका एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। उनको रिम्स टीबी लैब में Sputum जांच के लिए Sputum कंटेनर दिया गया।

मौके पर जिला यक्ष्मा पदाघिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, रिम्स डाट्स सेंटर के प्रभारी डॉ टी के मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती सुशील गुप्ता, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, एसटीएस संतोष कुमार,
एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद,टीबीएचभी संजय कुमार झा, बसंत भगत, कामेश्वर महतो, वृद्ध आश्रम की रूबी चौधरी,
जेपी तिवारी, लेम बड़गाईं की एएनएम विशेष रूप से उपस्थित थे। लेम बड़गाईं स्वास्थ्य केंद्र की ओर निशुल्क दवा वितरण किया गया।
TB स्क्रीनिंग किए गए सभी लोगों का निक्षेप पोर्टल में एंट्री करते हुए जिनका x-ray नॉर्मल था उनको क्लोज कर दिया गया।
