दिशोम गुरु पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गौरव की बात : संजय सेठ

0
Screenshot_20260331_211841_Chrome

RANCHI:  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड के युगपुरुष एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए

कहा कि यह सम्मान केवल एक महान जननायक का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और गौरव का सम्मान है।

श्री सेठ ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपने पूरे जीवन में समाज को नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन और कृषि से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन अन्याय,

अत्याचार और शोषण के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। वे सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए दिशोम गुरु द्वारा किया गया त्याग एवं संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिशोम गुरु को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए

कहा कि यह प्रत्येक झारखंडवासी के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

श्री सेठ ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति शत-शत नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *