दोबारा चेक हुई कॉपी तो, आए गए 500 में से 500 नंबर, रांची की अवनी केजरीवाल बनीं CBSE टॉपर
RANCHI: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन परिणाम में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने इतिहास रच दिया है।
धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की कॉमर्स छात्रा अवनी ने री-इवैल्यूएशन के बाद 500 में 500 अंक हासिल किए हैं।
जिसके बाद वह नेशनल टॉपर बन गई हैं।
