युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड द्वारा “एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” आयोजित करने का निर्णय

0
IMG-20260617-WA0028

RANCHI: युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड राज्य शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें आगामी “एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” के आयोजन का निर्णय लिया गया।यह अवार्ड प्रति दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है।

बैठक में यह तय किया गया कि 02 जुलाई 2026 को राँची विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में इस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति तथा अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथियों को आमंत्रित करने तथा आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में झारखंड राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य एवं उदय साहू उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…