राँची जिले में 4,84,435 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित

0
Screenshot_20260613_153836_WhatsApp

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 जून को

RANCHI: राँची जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 15 जून 2026 को किया जाएगा तथा छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने हेतु मॉप-अप दिवस 18 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत जिले में 4,84,435 (चार लाख चौरासी हजार चार सौ पैंतीस) बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के दौरान 1 वर्ष से 19 वर्ष तक आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं शिक्षकों की देखरेख में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

एल्बेंडाजोल दवा कृमि संक्रमण से बचाव में प्रभावी है तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास में सहायक होती है।

स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में सभी लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर या पूरी तरह मसल कर पानी के साथ खिलाया जाना है।

वहीं गंभीर रूप से बीमार बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों और किशोर को पेट के कीड़ों (आंतो के कृमी) से मुक्त करना है ताकि उनके पोषण,शिक्षा ग्रहण करने की क्षमता और समग्र विकास में सुधार हो सके।

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर निर्धारित केंद्रों पर भेजकर एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलवाएं,

ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके और उनका स्वस्थ विकास सुनिश्चित हो सके। हर 6 महीने में बच्चों को यह दवा दी जानी चाहिए ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके।

“स्वस्थ बचपन, कृमि मुक्त भविष्य” के संकल्प के साथ राँची जिला इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…