बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन को बनाएं मजबूत: विनोद कुमार पांडे

0
IMG-20260610-WA0078

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे हुए शामिल

पारंपरिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत, पहनाया चांदी का मुकुट

BOKARO: बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में आज बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिलाभर के पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में उनका झारखंडी संस्कृति के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।

महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘लोटा-पानी’ की रस्म के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए और मुख्य अतिथि विनोद कुमार पांडे को चांदी का मुकुट व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

जनगणना और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

इस जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में मुख्य रूप से वर्तमान में चल रही जनगणना प्रक्रिया और संभावित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आवश्यक तकनीकी जानकारी और निर्देश दिए गए।

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

हमारी जिम्मेदारी और दायित्व सबसे अधिक: विनोद कुमार पांडे

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार का नेतृत्व कर रही है और पार्टी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है।

ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और दायित्व भी सबसे अधिक हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और ताकत होता है।

संगठन की मजबूती हमेशा बूथ से ही तय होती है। हमें सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना है।

सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय योगेंद्र प्रसाद महतो ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

सम्मेलन के दौरान पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम करने का आह्वान किया।

चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि बोकारो जिले के हर बूथ पर संगठन को अभेद्य किला बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस सम्मेलन को बेहद सफल और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सम्मेलन का संचालन बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव एवं जिला सचिव मुकेश महतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार हीरालाल मांझी जयनारायण महतो अखिलेश महतो

मनोहर मुर्मू अशोक मुर्मू विजय रजवार इकबाल अंसारी फिरदौस अंसारी घुनू हांसदा मोहन मुर्मू फैयाज आलम संजय केजरीवाल मनोज हेंब्रम मिथुन मंडल राकेश सिन्हा सहित अन्य नेतागण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…