पहली बार सदर अस्पताल रांची 50 वर्षीय महिला का माइक्रोस्कोप से सफल स्पाइन सर्जरी

50 वर्ष की महिला सुनीता देवी का बहुत छोटा चीरा लगा किया गया सफल आपरेशन
RANCHI: सदर अस्पताल रांची में आज 50 वर्षीय सुनीता देवी जो की कचहरी रांची की रहने वाली है
उनके बिना चीरा लगाए स्पाइन का सर्जरी किया गया है सुनीता देवी की रीड की हड्डी जो कि बीच और नीचे से टूट गई थी जिसके कारण वह काफी तकलीफ में थी।
सिविल सर्जन रांची डॉक्टर प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में डॉ अशोक मुंडा न्यूरोसर्जन डॉ चंदन कुमार झा सीनियर एनेस्थेटिक एवं उनकी टीम जिसमें नीरज कुजूर अंकित तथा न्यूरो सर्जरी के विशेष सहायक के द्वारा उनके सफल सर्जरी किया गया।
महिला अत्यंत गरीब परिवार से आई थी जो की प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करने में सक्षम नहीं थी एवं अन्य बड़े शहरों में भी इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।
महिला का इलाज निशुल्क रूप से सदर अस्पताल रांची में हुआ जो की महिला एवं उसके परिवार के रूप में वरदान साबित हुआ।
अभी महिला की स्थिति ठीक है। महिला ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं डॉक्टर की पूरी टीम का धन्यवाद दिया।