द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद पर लायन सुजीत कुमार जीते, श्रवण वर्णवाल ने दी बधाई

0
IMG-20260407-WA0025

RANCHI  : लायन डिस्ट्रिक्ट 322ए के द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद पर लायन सुजीत कुमार की जीत लायन सीए श्रवण बर्णवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लायन सुजीत कुमार ने लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर के पीएसटी, बोर्ड टीम एवं सदस्यों के साथ-साथ लायंस क्लब ऑफ रांची एम्बर, रांची दृष्टि सहित अन्य क्लबों के सहयोग के लिए सभी को अंगवस्त्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया।

सभी क्लबों ने भी उन्हें इस जीत पर शुभकामनाएं दीं।

साथ ही फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, बीसीआई के निदेशकों एवं सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी। उन सभी का लायन सुजीत कुमार ने सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने विशेष रूप से रीजन चेयरपर्सन लायन गणेश प्रसाद सिंह, प्रेसिडेंट लायन श्रवण बर्णवाल, वाइस प्रेसिडेंट लायन सुनील वर्मा, सेक्रेटरी लायन अमित साहू, ट्रेजरर लायन प्रकाश अग्रवाल सहित पूरे बोर्ड एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया।

लायन सुजीत कुमार ने कहा कि यह जीत पूरे लायन परिवार की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…