इलाज की अब गारंटी: झारखंड में ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ होगा लागू : स्वास्थ्य मंत्री”

0
IMG-20260407-WA0018

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भरोसे की जीत: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में टॉप-3 में”

RANCHI:  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान एवं एनएचएम सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि सामने आई। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि यह स्थान सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत का परिणाम है।

“हमने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम किया है, और आज उसका नतीजा पूरे देश के सामने है।”

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते थे, आज उनकी बोलती बंद है।
“हम आलोचना से नहीं, अपने काम से जवाब देते हैं।”

डॉ. अंसारी ने बड़ा विजन रखते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में स्वास्थ्य गारंटी कार्ड लागू किया जाएगा, जिससे हर नागरिक को बेहतर और सुलभ इलाज सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।

कोर्ट के आदेश पर विभाग करेगा पुनर्विचार याचिका

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ब्लड उपलब्धता से जुड़े झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराना जमीनी स्तर पर चुनौतीपूर्ण है, इसलिए विभाग इस आदेश में संशोधन के लिए जल्द ही न्यायालय का रुख करेगा।

45 मिनट अपने लिए’ — स्वस्थ जीवन का मंत्र

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें।

उन्होंने कहा की“Health is Wealth” है और हमें
नियमित व्यायाम, योग और ध्यान अपनाना चाहिए।मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिय।संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
मोबाइल की लत आज लोगों को बीमार बना रही है, इससे बचना जरूरी है।”

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के बजाय पौधों को जल अर्पित कर की गई।

आईपीएच परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया।

आगे मंत्री जी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
_★1200 स्थायी चिकित्सकों की जल्द बहाली_
_★7500 ANM एवं GNM की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू_
_★राज्य को जल्द मिलेंगे 247 नए एम्बुलेंस_
_★संथाल परगना में नया कंट्रोल कमांड सेंटर_
_★ब्लड उपलब्धता के लिए नई पॉलिसी_

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि NQAS में मिला तीसरा स्थान राज्य के लिए गर्व की बात है।

यह प्रमाणन केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाता है।

उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए पूरे इकोसिस्टम का संतुलित और स्वस्थ रहना जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवन ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।

उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े पोस्टर और हर्बल गार्डन हैंडबुक का विमोचन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा:
“निरोगी शरीर ही सबसे बड़ा धन है, और हमारा लक्ष्य झारखंड के हर नागरिक को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…