एशियाई खेल अंतिम दिन में 107 पदकों के साथ भारत का अभियान समाप्त

0

हांगझोऊ । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सत्सिकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। सत्सिकसाईराज और चिराग ने पुरुष युगल जोड़ी बैडमिंटन स्पर्धा में ये स्वर्ण पदक जीता है। यह बैंडमिंटन में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। वहीं इसके अलावा तीरंदाजी व कबड्डी में दो-दो पदक के साथ ही भारत ने अंतिम दिन 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते है। इस प्रकार भारत ने 19 वें एशियाई खेलों में कुल 107 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया।

 

उल्‍लेखनीय है कि यह पहली बार है जब भारत ने एशियाई खेलों में इतने अधिक पदक जीते हैं। भारत ने इन खेलों में इस बार 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीते है। इससे पहले भारत ने सबसे अधिक 70 पदक ही एशियाई खेलों के इतिहास में जीते थे। सत्सिकसाईराज और चिराग ने खिताबी मुकाबले में अपना पहला स्वर्ण जीतने के लिए दक्षिण कोरियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। वहीं भारतीय कबड्डी टीम ने एक अधिकारियों की एक गलती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे खेल एक घंटे रुका।

 

इसके बाद अधिकारियों ने उस गलती की समीक्षा के बाद भारतीय टीम को सही पाते हुए विजेता घोषित कर दिया। जिसके बाद ईरानी टीम ने भी विरोध किया। अंत में भारतीयों को ही अंक मिला जिसेस ईरानी टीम के खिलाड़ी नाराज हो गये। इससे पहले शनिवार को भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, जिसमें 107 – 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे। वहीं मेजबान चीन 382 पदकों के साथ नंबर एक पर है। उसके 200 स्वर्ण, 111 रजत और 71 कांस्य पदक हैं।

 

जापान 186 पदकों – 51 स्वर्ण, 66 रजत और 69 कांस्य – के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि दक्षिण कोरिया गणराज्य 190 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिनमें से 42 स्वर्ण, 59 रजत और 89 कांस्य थे। वहीं कंपाउंड तीरंदाजों में सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण डिओटेबल ने महिलाओं और पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जो ओलंपिक खेलों में नहीं है। महिला कबड्डी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी गरिमा बहाल की।

 

इसके अलावा महिलाओं के बाद पुरुष क्रिकेट टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार भारत को एक ही दिन में छह स्वर्ण पदक मिले। वहीं भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने चार रजत पदकों में से एक जीता। वहीं तीरंदाजी में अभिषेक वर्मा को फइनल में देवताले से हारने के बाद रजत पदक मिला। शतरंज में भारत को दो रजत पदक मिले। डी. गुकेश, आर.ओ. प्रज्ञानंद, ई. अर्जुन, विदित संतोष गुजराती और पेंटाला हरिकृष्णा की पुरुष टीम ईरान के बाद दूसरे स्थान पर रही, जबकि उज्बेकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। महिला टीम ने मेजबान चीन को हराकर रजत पदक जीता। कजाकिस्तान ने कांस्य पदक मिला। वहीं महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *