विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20260425-WA0038

RANCHI: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, रांची द्वारा मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी, डॉ शाहिद करीम साबरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभात फेरी के माध्यम से आमजनों को मलेरिया के प्रति सजग रहने, इसके लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात एएनएम स्कूल परिसर में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है।

इससे बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखना, आसपास जल जमाव न होने देना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनना अत्यंत आवश्यक है।

इस वर्ष, 2026, विश्व मलेरिया दिवस का विषय है “ *मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध अब हम कर सकते हैं अब हमें करना ही होगा”

बता दें कि राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्रभात फेरियां निकाली गईं एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मलेरिया से बचाव का संदेश पहुंचाया जा सके।

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे मलेरिया के लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द आदि दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और समय पर उपचार लें।

मलेरिया से सम्बंधित आकड़े( राँची जिला )

 

वर्ष 2026 (जनवरी से मार्च तक)

ब्लड स्लाइड संग्रह – 34,673

कुल पॉजिटिव – 08

प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम – 04

प्लास्मोडियम विवैक्स – 04

मृत्यु – 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…