संदेशखाली के हर अपमान का जवाब देगी बंगाल की जनता : संजय सेठ

0
IMG-20260406-WA0047

बशीरघाट में 7 प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए संजय सेठ

जाएगी घुसपैठियों की सरकार, सुशासन का सपना होगा साकार

RANCHI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज बशीरहाट जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों नामांकन में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ शामिल हुए।

आज स्वरूपनगर से तारक साहा, बदुरिया से सुकृति सरकार, हरुआ से भास्कर मंडल, मिनाखान से रुद्रेन्द्र पात्रा, संदेशखाली से सनत सरकार, बसीरहाट दक्षिण से डॉ० सूरज बनर्जी, बसीरहाट उत्तर से नारायण चंद्र मंडल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर विशाल रोड शो और जुलूस भी आयोजित हुआ। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कि नामांकन कार्यक्रम में जनता के समर्थन और उमड़े जनसमूह ने यह बता दिया

कि इस जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर निश्चित ही हम पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और परिवर्तन का नया अध्याय लिखेंगे।

श्री सेठ ने कहा घुसपैठियों के भरोसे सरकार चलाने और नीतियां बनाने का दौर अब समाप्त होने वाला है।

भारत को इस शरणार्थी शिविर नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्र है। सत्ता बचाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को अब जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

श्री सेठ ने कहा जिस तरह बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बांग्लादेशियों के इशारे पर ममता बनर्जी यहां के मूलवासी के साथ अत्याचार कर रही है।

बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त है। यहां के हिंदू सुरक्षित नहीं है।

ममता बनर्जी के तुष्टिकरण नीति के कारण यहां के लोग अपना त्यौहार नहीं मना पाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारों के समय बांग्लादेशियों के द्वारा यहां के आम नागरिकों के साथ मारपीट कर त्यौहार मनाने नहीं दिया जाता है।

इन सभी कुव्यवस्था के खिलाफ बंगाल के लोगों में भारी आक्रोश है और इस बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…