रिम्स रांची में टीबी के 60 मरीजों को बांटी गई पोषण किट
RANCHI: रिम्स रांची में ‘निक्षय पोषण योजना’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत CMPDIL के CSR अंतर्गत एवं RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त तत्वावधान में 60 टीबी (क्षयरोग) मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।
यह गरिमामयी कार्यक्रम ज़िला यक्ष्मा पदाघिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में टीवी एंड चेस्ट के एचओडी डॉ. बृजेश मिश्रा के देखरेख में डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ.टी के मिश्रा के द्वारा सभी रोगियों को पोषण किट वितरण किया गया।

RK HIV AIDS Research and Care Centre के तहत पिछले पांच महीनों से जिले के कुल 1550 टीबी मरीजों को निरंतर पोषण किट का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही पोषण प्रदान कर उन्हें इस बीमारी से जल्द से जल्द उबरने में मदद करना और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों संस्थानों के प्रमुख टीम मेंबर्स ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। संस्थान की ओर से
दीपक कुमार प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, गुड्डू ठाकुर, तथा उत्सव राज संस्थान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रिम्स डॉट सेंटर की ओर से टीबीएचभी संजय कुमार झा, बसंत भगत, एएनएम बेबी, लैब टेक्नीशियन राजवंश राम, अंजना मेरी टोप्पो, वेरोनिका तिग्गा व अन्य समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन, समन्वय और सहयोग किया गया।
डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ टी. के. मिश्रा ने CMPDIL और RK HIV AIDS Research and Care Centre के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में ऐसी पोषण योजनाएं और संस्थागत सहयोग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
