रिम्स निदेशक ने विभिन्न विभागों का किया व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

0
IMG-20260710-WA0009

RANCHI: राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ संस्थान के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पंजीकरण काउंटर पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए ओपीडी पंजीकरण काउंटर से ही ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की व्यवस्था का प्रदर्शन (डेमो) किया गया।

इस व्यवस्था के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। साथ ही पुराने सुझाव पेटी (Suggestion Box) को उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने को कहा गया।

ओपीडी परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए आश्रय गृह की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रॉलियों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने ट्रॉमा मॉर्च्युरी का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पेइंग वार्ड के नीचे स्थित केंद्रीय सर्वर कक्ष का निरीक्षण करते हुए संस्थान में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त पुराने बीएसएनएल भवन का निरीक्षण कर बीएसएनएल कार्यालय को अस्थायी रूप से पेइंग वार्ड के भूतल पर स्थानांतरित करने तथा पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कॉटेज परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा रसोईघर में स्थापित आरओ जल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…