100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले गांव में विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
RANCHI: राष्ट्रीय यक्षमा रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत 10 जुलाई 2026 को सिविल सर्जन, रांची
डॉ. प्रभात कुमार एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उलीडीह के अंतर्गत चिन्हित हाई रिस्क गांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल 110 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के आधार पर 52 संभावित टीबी मरीजों का हैंड एक्स-रे किया गया, जिनमें 30 पुरुष एवं 22 महिलाएं शामिल थीं।
जांच के उपरांत 2 संभावित टीबी मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे की पुष्टि जांच हेतु स्प्यूटम कंटेनर उपलब्ध कराया गया, ताकि उनके बलगम के नमूने की जांच कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
साथ ही यह संदेश दिया गया कि टीबी का शीघ्र पता लगने और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
शिविर को सफल बनाने में डीपीसी राकेश राय, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, एसटीएस (STS), एसटीएलएस (STLS), एक्स-रे तकनीशियन, सहिया एवं सहिया साथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
