September 1, 2026

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर BJP चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’

0
IMG-20260831-WA0038

RANCHI: रांची के कांके स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई।

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार काम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिए देश के हर घर तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। उनके अनुसार ईमानदार नेतृत्व देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकता है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए झारखंड में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।

उन्होंने साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, एम्स, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और हाईवे निर्माण को उपलब्धियों के तौर पर गिनाया।

उन्होंने एमएमडीआर कानून को झारखंड के लिए लाभदायक बताया और कहा कि इससे राज्य के अधिकारों को नुकसान नहीं होगा।

राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने युवाओं, छात्रों, महिलाओं और योजनाओं के लाभार्थियों की अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान की तैयारियों के लिए 5, 6 और 7 सितंबर को जिला स्तरीय, जबकि 8, 9 और 10 सितंबर को मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…