PC-PNDT एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई: माँ अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक्स केंद्र सील, अनधिकृत USG करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

0
IMG-20260705-WA0057

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, राँची मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार कार्रवाई

प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण, आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई हेतु केंद्र को नियमानुसार सील कर दिया गया

RANCHI: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन स्वास्थ्य, चिकित्सा नैतिकता तथा लागू कानूनों (PC-PNDT Act सहित) का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, राँची मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार गठित जांच दल द्वारा आज राँची के एम.के. कॉम्प्लेक्स,

तृतीय तल स्थित माँ अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक्स केंद्र को PC-PNDT एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सील करते हुए अनधिकृत USG करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

निरीक्षण दल सिविल सर्जन सदर रांची, प्रभात कुमार एवं दंडाधिकारी श्रीमती स्मृति कुमारी की उपस्थिति में पहुंचा।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया।

केंद्र में दो मरीज उपस्थित थे, जिनका अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) श्री एम.डी. फैज़ (पिता: श्री एम.डी. मुस्तकीम) द्वारा किया जा रहा था।

जांच दल ने मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की तथा उपलब्ध अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया।

केंद्र पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के पृथक-पृथक बयान विधिवत दर्ज किए गए।

उपलब्ध महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं संबंधित सामग्रियों की जप्ती सूची तैयार कर उन्हें दल के कब्जे में ले लिया गया।

प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण, आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई हेतु केंद्र को नियमानुसार सील कर दिया गया है।

जांच दल में श्रीमती स्मृति कुमारी, दंडाधिकारी , डॉ. मो. ताबरेज़ रिजवी, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय, राँची,  प्रवीण कुमार सिंह,

जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, राँची, निशांत कुमार, DMPU Coordinator, NHM, राँची, नवीन कुमार, Data Manager, राँची उपस्थित रहें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन स्वास्थ्य, चिकित्सा नैतिकता तथा लागू कानूनों (PC-PNDT Act सहित) का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…