एनसीसी के सहयोग से कुल 55 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग,02 TB SUSPECT चिन्हित
RANCHI: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खेलगांव में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में एनसीसी के सहयोग से कुल 55 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया।
जिसमें इन सभी लोगों का एक्स-रे किया गया।जिसमें कुल 02 TB SUSPECT चिन्हित किया गया।
जिनका एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। उनको रिम्स टीबी लैब में Sputum जांच के लिए Sputum कंटेनर दिया गया।
मौके पर जिला यक्ष्मा पदाघिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय,फैजल अली, संतोष कुमार, एसटीएस संतोष कुमार,
एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद,टीबीएचभी संजय कुमार झा, बसंत भगत, कामेश्वर महतो एवं एनसीसी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
TB स्क्रीनिंग किए गए सभी लोगों का निक्षेप पोर्टल में एंट्री करते हुए जिनका x-ray नॉर्मल था उनको क्लोज कर दिया गया।
