नागपुरी फिल्म “सहरिया”  पाँच जून को होगी रिलीज 

0
IMG-20260523-WA0014

झॉलीवूड :  झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अस्मिता को केंद्र में रखकर बनाई गई बहुप्रतीक्षित नागपुरी फिल्म “सहरिया” दी जंगल ऑफ वॉरियर अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि झारखंडी समाज, संस्कृति और संघर्ष की सशक्त आवाज बनकर सामने आ रही है।

झारखंड के फिल्मकार एवं कलाकारों का मानना है कि “सहरिया” झारखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नई शुरुआत और माइलस्टोन साबित होगी झारखंड के दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है

और दर्शक फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है फिल्म में झारखंड की मिट्टी की खुशबू, गांव-समाज की वास्तविकता, पारिवारिक भावनाएं, संघर्ष, संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

“सहरिया” यह साबित करेगी कि झारखंडी भाषा की फिल्में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में झारखंडी दर्शकों का स्थानीय फिल्मों के प्रति प्रेम और समर्थन तेजी से बढ़ा है। ऐसे समय में “सहरिया” जैसी भव्य फिल्म का आगमन पूरे झॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए उत्साह और उम्मीद लेकर आ रहा है।

झारखंड फिल्म इंडस्ट्री के 35 साल के सफर में यह फिल्म को खास माना जा रहा है क्योंकि फिल्म का संगीत, संवाद, सिनेमेटोग्राफी और कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगी।

साथ ही फिल्म में “जल-जंगल-जमीन” और “मां-बहन की रक्षा” ह्यूमन ट्रैफेकिंग जैसे झारखंड के जलवंत मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया एवं फिल्म में झारखंड के वीर आदिवासी फ्रीडम फाइटरो को भी विशेष रूप से व्याख्यान किया गया है जो इस फिल्म को और भी अद्भुद और खाश बनाती है

फिल्म बिट्स ऑफ मेलोडी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है फिल्म के मुख्य पात्र में राजू तर्की, नितेश कच्छप,आशीष तिग्गा, भूषण नायक, रंजू मिंज, चांदनी बड़ाइक,

एंजेल लकड़ा, प्रिया वर्मा, ईशा बड़ाईक , अंशु अग्रवाल है नेगेटिव किरदार में सतीष सहदेव, दीपक लोहार, रवि राज है छायांकन धीरज डेनियल एवं सैम्यूल लकड़ा ने किया है।

एडिटिंग रे शर्मा ने किया है फिल्म का डी.आई एवं मास्टर प्राइम मिक्सिंग चंडीगढ़ पंजाब में की गई हैं फिल्म के निर्माता रोशन उरांव है एवं निर्देशक अनमोल खलखो है फिल्म 05 जून 2026 को झारखंड सहित अन्य जगहों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…