महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने अपनें मोबाइल फोन से स्वयं एवं अपने परिवारजनों की संख्या का स्व-गणना किया।
RANCHI: आज रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने अपनें मोबाइल फोन से स्वयं एवं अपने परिवारजनों की संख्या का स्व-गणना किया।
महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस बार की जनगणना 2027 को दो चरणों में बांटा गया है।
जिसमें 1 मई से 15 मई तक पहला चरण, जो कि स्व-गणना करने का है जिसमें नागरिक स्वयं से अपनी संपूर्ण जानकारियां वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपलोड करके वहां से एक यूनिक नंबर प्राप्त कर सकते हैं,
ताकि 16 मई से 14 जून तक होने वाले दूसरे चरण में जब प्रगणक डोर टू डोर पहुंचे तो नागरिकों को अधिक परेशानी न हो और तत्काल वह यूनिक नंबर प्रगणक को देकर जनगणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं साथ ही इससे समय की बचत और सटीक जानकारी भी प्राप्त होगी।
महापौर ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि सभी खुद भी स्व-गणना करें एवं औरों को भी इस बाबत जागरूक करें।
