भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, राँची शाखा में चेयरमैन डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने किया विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर झंडोतोलन

0
IMG-20260508-WA0017

उपस्थित अथितियों का अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

RANCHI: चेयरमैन डॉ० शंभु प्रसाद सिंह के द्वारा शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, राँची शाखा रांची में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित अथितियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में लोगों से मानवता बचाये रखने का संदेश दिया।

तथा कहा कि रक्तदान, महादान है इस पर सभी लोगों को अपने स्तर से जागरूक कर रक्तदान करने पर बल दिया।

इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस का विषय है मानवता को जीवित रखना, यह उन लोगों के सम्मान करने का अहवान है जो दूसरों की पीडा कम करने और मानवीय गरीमा की रक्षा के लिए अपना समय और कभी कभी अपना जीवन भी दे देते हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए समर्पित एक संस्था आरोग्यम का शुरूआत की एवं जानकारी दी ।

उन्होंने संस्था के तहत वरिष्ठ नागरिकों की गृह देखभाल, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास, घर पर नर्सिंग सेवा आदि की जानकारी दी।

वाइस चेयरमैन आदर्श कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना एवं कार्य की जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम का संचालन किया।

उक्त अवसर पर रेडक्रॉस के प्रागंण में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर, फिजियोथेरिपी शिविर,

ब्लड ग्रुप जाँच, ब्लड शुगर जाँच एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने रेड क्रॉस में रक्तदान किया एवं निःशुल्क ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर एवं स्वास्थ जाँच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर रवि दत्त (कार्यकारिणी सदस्य) ने अपना 58वाँ रक्तदान कर, रक्तदान शिविर की शुरूआत की एवं विशेष रूप से मानवाधिकार मिशन के पी० के० लाला, सोहीनी रॉय, सपना चटर्जी उपस्थित हुए।

उपरोक्त अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कार्यकारिणी समिति के प्रदीप कुमार रॉय, रवि दत्त, गुरदीप सिंह, सत्येन्द्र कुमार एवं रेडक्रॉस के कर्मचारीगण के साथ-साथ

रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य आनन्द जलान, अजय गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमति संगीता कुमारी, सतीश चन्द्र बोस, संतोष कुमार केशरी, महेश कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…