झारखंड की कोच पुष्पांजलि बनर्जी को बीसीसीआई की बड़ी जिम्मेदारी

0
IMG-20260530-WA0014

बेंगलुरु में इंटर सीओई अंडर-19 एलीट मैचों के लिए हेड कोच नियुक्त

RANCHI:  झारखंड राज्य महिला सीनियर क्रिकेट टीम की मुख्य कोच पुष्पांजलि बनर्जी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बीसीसीआई ने उन्हें 1 जून से 10 जून 2026 तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित होने वाले इंटर सीओई अंडर-19 एलीट मैचों के लिए हेड कोच नियुक्त किया है।

पुष्पांजलि बनर्जी की यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कोचिंग क्षमता और महिला क्रिकेट के विकास में उनके योगदान का सम्मान मानी जा रही है।

उनके मार्गदर्शन में झारखंड की महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

बीसीसीआई के इस निर्णय से झारखंड क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। राज्य के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने इसे झारखंड क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी भविष्य में झारखंड के क्रिकेट को और नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।

पुष्पांजलि बनर्जी की नियुक्ति से झारखंड के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर महिला क्रिकेटरों को भी प्रेरणा मिलेगी और उन्हें उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…