झारखंड गठन से लेकर अबतक पहलीबार एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार के साथ झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष किया सरेंडर

0
IMG-20260521-WA0016

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में आठ नक्सलियों के ऊपर कुल 33 लाख रुपया का इनाम घोषित

इन सभी नक्सलियों के खिलाफ कुल 426 नक्सल मामले दर्ज

RANCHI:  नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और CRPF को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

झारखंड गठन से लेकर अबतक के समय में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार के साथ झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है।

 

सरेंडर करने वाले 27 नक्सलियों में 25 भाकपा माओवादी संगठन और दो जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सली शामिल है।

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में आठ नक्सलियों के ऊपर कुल 33 लाख रुपया का इनाम घोषित है।

इन सभी नक्सलियों के खिलाफ कुल 426 नक्सल मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…