कांग्रेस जनों ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए
RANCHI: आधुनिक भारत के निर्माता, भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, डॉ. राजेश गुप्ता “छोटू”, आलोक दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आदित्य विक्रम जायसवाल एवं अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के देश निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी,
पंचायती राज, शिक्षा तथा युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
