गुड फ्राइडे त्यौहार ,जेईई मेंस की परीक्षा के कारण भाजपा ने झारखंड बंद बुलाने की तिथि बदली

0
IMG-20260329-WA0023

अब 9अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा

3 को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद के कार्यक्रम की तिथि में गुड फ्राइडे त्यौहार के कारण बदलाव किया है।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा सर्व पंथ सम भाव पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है वहीं राज्य की बहन बेटियों के साथ बलात्कार,दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी है।राज्य सरकार केवल लूट खसोट और भ्रष्टाचार में व्यस्त है।

कहा कि 24 मार्च को हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव की बेटी के साथ जो हुआ वह किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं है।

साथ ही राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण समुदाय विशेष के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने केलिए झारखंड की जनता भाजपा के आह्वान पर 3 तारीख को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी

साथ ही 9अप्रैल को झारखंड सरकार से विधि व्यवस्था को ठीक करने केलिए विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड को बंद कराएगी।

4 से 8 अप्रैल तक जेईई मेंस की परीक्षा में छात्रों को परेशानी नहीं हो इस दृष्टि से बंद बुलाने की तिथि में परिवर्तन कर 9 अप्रैल निर्धारित किया गया है।

कहा कि अब झारखंड में अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है।इसलिए बंद के माध्यम से जनता सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…