पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी असम विधानसभा चुनाव प्रचार केलिए आज शाम पहुंचे डिब्रूगढ़

0
Screenshot_20260323_204706

2 अप्रैल को दो जनसभा को करेंगे संबोधित*l

3 अप्रैल को लौटेंगे रांची

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में तीन दिवसीय प्रवास पर गए हैं।

श्री मरांडी आज देर शाम हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

2 अप्रैल को श्री मरांडी 10 बजे पूर्वाह्न चिन्नमरा इस्टेट के टीटाबार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

और फिर 2.30 बजे अपराह्न संतक टी इस्टेट पूजा मैदान में नजीरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर समर्थन मांगेंगे।
श्री मरांडी 3 अप्रैल को रांची लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…