कांग्रेस की बुद्धि पर आ रही तरस, भगवान सद्बुद्धि दे : आदित्य साहू

0
IMG-20260417-WA0027

कांग्रेस को महंगाई पर बोलने का नैतिक हक नहीं

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पर इसे घिनौनी हरकत बताया है।

उन्होंने कहा है कि इतनी दुर्दशा के बाद भी कांग्रेस घिनौनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है और लोगों को गुमराह करने के नाकाम प्रयास में जुटी है।

इस प्रकार की ऊटपटांग हरकतों को देख कांग्रेस की बुद्धि पर तरस आ रही है। जनता द्वारा इतने तिरस्कार के बावजूद अभी भी कांग्रेस को सद्बुद्धि नहीं मिली है, भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।

श्री साहू ने कहा कि यह राजनीतिक नौटंकी की पराकाष्ठा है। वैश्विक संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है।

भारत में ना पेट्रोल का कुंआ है और ना डीजल का। प्रधानमंत्री ने तो महंगाई पर काफी नियंत्रण किया हुआ है। 115 देशों में मूल्य वृद्धि हुई है।

भारत में तीन रुपए की वृद्धि पर ही इतना उछल रहे हैं। कांग्रेस को अपने जमाने को याद करना चाहिए।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में पेट्रोल डीजल पर कई बार उत्पाद शुल्क कम किया गया।

कांग्रेस वास्तव में जनता की बहुत हितकर है तो झारखंड सरकार 22 प्रतिशत जो वैट ले रही है और ₹1 सेस लिया जा रहा है, उसे क्यों नहीं कम किया जाता है।

राज्य में कांग्रेस सत्ता में है, उसे वैट कम करने से किसने रोका है। केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से कांग्रेस चिपकी हुई है। अब राजनीतिक नौटंकी से काम नहीं चलने वाला है।

जनता सारी चीजों को समझ रही है। जो थोड़ी बहुत कसर बाकी है, आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…