September 4, 2026

छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर 48 घंटे में हो कार्रवाई : विनोद पांडेय

0
IMG-20260903-WA0015

RANCHI: छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के साथ आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रों और अराजक तत्वों को एक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

आंदोलन में शामिल लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जाए और दोषी पाए जाने पर छात्र हो या राजनीतिक कार्यकर्ता, सभी के खिलाफ समान रूप से कानूनी कार्रवाई हो।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को आंदोलन से जुड़े वीडियो फुटेज भी सौंपे। विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ विंग छात्र आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि अराजक तत्वों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने सीआईडी जांच में तेजी लाने तथा जेपीएससी और सीजीएल समेत परीक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शी एवं निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

नेताओं के अनुसार, जांच एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं और आरोपियों से पूछताछ व गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

गठबंधन ने स्पष्ट किया कि निर्दोष छात्रों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…