बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए राँची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

0
IMG-20260527-WA0030

RANCHI: वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची  के निर्देशानुसार आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु,आज  27.05.26 को रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक -एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर-हिंदपीढ़ी-डेली मार्केट-कोतवाली आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के द्वारा बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा,

सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया |फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना,आमजन में विश्वास को बनाये रखना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है।

इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस के रूट में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त बलों को ब्रीफ किया गया।

फ्लैग मार्च में अन्य स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक,स् थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे l RAF की एक कंपनी भी इस फ्लैग मार्च में शामिल थी।

इस तरह का फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भी निकाला गया है।

आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…