1 मई से 3 मई तक तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला आड्रे हाउस में

0
IMG-20260430-WA0039

तीन दिवसीय महोत्सव में प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रवेश निःशुल्क

125 स्टॉलधारकों को स्टॉल निशुल्क दिया जा रहा है

तीन दिनों तक आड्रे हाउस में स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, मोटे अनाज से बने व्यंजन सहित झारखंड की कलाकृति का दिखेगा संगम

RANCHI:  सांस्कृतिक विविधता में भी एकता ही हमारी पहचान है यह पहचान सदैव जीवंत रहे ,इस हेतू  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का भी मार्गदर्शन और चिंतन रहता है।

उनकी प्रेरणा से ही वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पर रांची में कला, संस्कृति और स्वदेशी के संगम के रूप में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 का आयोजन किया गया है ।

यह महोत्सव भारत की विविधता, परंपरा और लोक कला का अद्भुत उत्सव बनने जा रहा है।

यह हर रांचीवासी के लिए भारत की संस्कृति आत्मा से जुड़ने का अवसर है जहां हर रंग, हर ताल और हर परंपरा एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखायगी।

1 मई से 3 मई 2026 तक आड्रे हाउस में सुबह 9:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक यह महोत्सव आयोजित है ।

सुबह 9:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक विभिन्न स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी ।

शाम 6:00 बजे से देश भर के कलाकार विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

सभी प्रस्तुतियां आड्रे हाउस में अलग-अलग तीन मंचों पर होगी।

स्वदेशी मेला सुबह के 9:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक चलेगा इस मेल में 125 स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं ।जो पूर्णत स्वदेशी को समर्पित है ।

मेला में हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन, हाथों से बने खिलौने ,स्वदेशी उत्पाद, सोहराय पेंटिंग जैसी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य है ,

विशेष रूप से श्री अन्न यानी मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा मोटे अनाज से बने चॉकलेट ,केक ,बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ आकर्षण के केंद्र होंगे।

इस महोत्सव में ऑपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनाई गयी पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारने का काम किया है। उन बच्चों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैन्य बलों को आम जनता करीब से देख सकेगी।

1 मई 2026 को 11:00 बजे स्वदेशी मेला का शुभारंभ होगा। शाम 5:00 बजे आड्रे हाउस में महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में  राज्यपाल  संतोष गंगवार ,माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुध सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।

2 मई को होने वाले संस्कृत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में केंद्रीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।

3 मई की प्रस्तुतियों में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी की गरिमायि उपस्थित रहेगी ।

इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क है ।

उपरोक्त महोत्सव की जानकारी देते हुए आज प्रेस को संबोधित करते हुए संजय सेठ ,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कही।

उन्होंने राज्य की सभी जनता से आग्रह किया है तीन दिवसीय सांसद संस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में पधार कर झारखंड की स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खानपान सहित प्रतिभान बच्चों को अवश्य प्रोत्साहित करें।

 

प्रमुख प्रस्तुतियां 

1 मई 2026

शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

गरबा ,गुजरात एस एन ए भारत सरकार

डालखाई ,उड़ीसा लोक नृत्य सांस्कृतिक कला केंद्र कोलकाता

वंदे मातरम, झूमर ,पद्मश्री मुकुंद नायक

पाईका व अन्य लोक नृत्य ,कत्थक धरित्री कला केंद्र

2 मई 2026 सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

नाद आराधना एस एन ए छओ , पाईका

झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शास्त्रीय प्रस्तुतियां ,

वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां लघु नाटिका

3 मई 2026

शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

लघु नाटिका उलगुलान

गनदीया संस्कृति केंद्र कोलकाता बिहू असम एस एन ए भारत सरकार पाईका

जनजातीय लोक नृत्य

अश्वनी की प्रस्तुति

प्रेस को मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में अजय मारू,अजय मलकानी , मुकेश काबरा,ऐश्वर्य सेठ , आशीष सत्यब्रत,पूनम आनंद,रमेंद्र कुमार ,

शंकर दुबे ,बलराम , कमलजीत सिंह (सन्टी), नीतू सिंह, आनंद, संजीव साहू,नयन मयूर परमार,आनंद कुँवर,प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव ,

रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप रवि भीष्म सिंह, मनोज कुमार,गौरव मित्तल, राजू रजक सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…