प्रवीण कुमार व जेनिस टोप्पो बनी बेस्ट एथलिट 2024

0

संत जेवियर्स कॉलेज एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का हुआ आयोजन

RANCHI:  संत जेवियर्स कॉलेज राँची के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2024 का समापन हुआ।

कार्यक्रम में जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। यह खेलोत्सव  08 फरवरी से शुरू हुआ इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के दौड़, गोल फेंक, साइकिलिंग जैसे खेलों का कॉलेज ग्राउंड में किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उनका अभिवादन किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित अजयनाथ शाहदेव ने विद्यार्थियों से अपील किया कि खुद को मानसिक रूप से अगर स्वस्थ रहना हो तो शारीरिक कसरत जरुरी है।

यह कॉलेज कई वर्षों से बहुत से खिलाड़ीयों का जन्मदाता रहा है।

वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़के वर्ग): स्नातकोत्तर इतिहास विभाग प्रथम वर्ष के प्रवीण कुमार तो वहीँ
सर्वश्रेष्ठ एथलीट कन्या वर्ग से स्नातक भूविज्ञान विभाग की जेनिस टोप्पो की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस दौरान कॉलेज के रेक्टर डॉ. फ़ादर अलेक्स एक्का, प्राचार्य डॉ. फ़ादर नबोर लकड़ा, उप- प्राचार्य डॉ. फ़ादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, उप- प्राचार्य (इवनिंग) डॉ. फ़ादर अजय मिंज, परीक्षा नियंत्रक बी.के. सिन्हा, डॉ. फ़ादर फ्लोरेंस पूर्ती,

डॉ. फ़ादर केनेडी सोरेंग, फ़ादर रवि कुजूर, स्पोर्ट्स इंचार्ज राम मुर्मू व विभिन्न संकाय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे। यह जानकारी स्पोर्ट्स इंचार्ज राम मुर्मू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *