रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में 8 सितंबर से

0

RANCHI : रांची विश्वविद्यालय इस वर्ष 2023 सत्र की शुरुआत रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता से करेगी यह प्रतियोगिता आगामी 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के तत्वाधान में आयोजित होगी प्रतियोगिता के मैच हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगा।

इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी टीमों के मैनेजर से और कॉलेज के प्राचार्य से अनुरोध किया गया है कि टीम के साथ खिलाड़ी अपना आधार कार्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का मार्कशीट एवं वर्तमान सत्र में पढ़ रहे कॉलेज के पहचान पत्र और एडमिशन रसीद ले जाए नहीं तो उनको इस प्रतियोगिता में खेलने नहीं दिया जाएगा।

इस वर्ष एसोसिएशन ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन में 1 जुलाई तक 25 वर्ष होने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

25 वर्ष से अधिक वाले खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *