भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीड:कर्मवीर सिंह

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव समाज के लिए तत्पर रहते आए हैं और यह ऐतिहासिक रक्तदान का कार्यक्रम कई लोगों को जीवन दान में सहयोग होगा

RANCHI:  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में मनाई जा रहे सेवा पखवाड़ा के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किसलय तिवारी जी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीड है।

एवं इस सेवा पखवाड़ा में प्रदेश की सभी विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विस्तारक आगामी कार्यक्रम में 24 सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यक्रम सभी बुथो पर मनाया जाएगा।

कर्मवीर जी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विगत 18 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा ऐतिहासिक रूप से रक्तदान का कार्यक्रम किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव समाज के लिए तत्पर रहते आए हैं और यह ऐतिहासिक रक्तदान का कार्यक्रम कई लोगों को जीवन दान में सहयोग होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव देश समाज के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के प्रभारी विनय जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा को आने वाले समय में सेवा पखवाड़ा और इसके बाद भी और बढ़-चढ़कर के अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना।

जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जो पार्टी का चल रहा है उसे कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिलों से निर्धारित विस्तारक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *