झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का दिल्ली में निधन

0

RANCHI: झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता एव वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह निधन हो गया।

उनके निधन से राज्य के अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर ट्वीट कर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अनिल जी के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

अनिल जी बहुत ही अच्छे और विद्धान कानून विद थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार के लोगों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था। अनिल कुमार सिन्हा सीनियर एडवोकेट थे। साल 2002 में पहली बार महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। साल 2008 में एक बार फिर से उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। वे अब तक सबसे लंबे समय तक महाधिवक्ता रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *