हैदराबाद में दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने शिरकत की

0

RANCHI:  हैदराबाद में दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने शिरकत की।

बैठक में झारखंड में चल रहे कार्यक्रमों के साथ संगठन के मामलों पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जहां एक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस लगातार कार्यक्रम चला रही है।

वहीं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर भी प्रखंड और पंचायत स्तरों पर कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाने का काम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक और जहां 20सूत्री का गठन कर जिला,प्रखंड, और पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं समायोजन किया गया।

वहीं बोर्ड और निगमन के माध्यम से भी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह दी गई।

हम पूरी तरह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं जिला कमेटी प्रखंड कमेटी मंडल कमेटी पंचायत कमेटी का गठन कर लिया गया है।

लगातार सत्यापन का भी काम जारी है और हम उसकी समय-समय पर समीक्षा भी करते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *